{"_id":"58385d5f4f1c1b462413d4cd","slug":"not-to-put-the-people-at-the-wedding-cocktail-pitai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉकटेल नहीं करने पर बारातियों को लगाई पिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉकटेल नहीं करने पर बारातियों को लगाई पिठाई
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Fri, 25 Nov 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
बारातियों को लगाई पिठाई
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहंदी और शादी समारोह में कॉकटेल पार्टी नहीं करने पर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा ने पाटा गांव की बबीता और चोपड़ियाल गांव की पूजा के विवाह में महिला मंगल दल के माध्यम से बारातियों को एक समय की पिठाई लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आसपास के गांवों के लोगों ने भी कॉकटेल पार्टी का विरोध करने का निर्णय लिया।
शुक्रवार को आयोजित विवाह समारोह में चोपड़ियाल गांव की रजनी ने कहा कहा कि शराब की परंपरा से पहाड़ की संस्कृति पतन की ओर जा रही है। राड्स संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी सुशील बहुगुणा का समाज में नशावृत्ति को खत्म करने का भगीरथ प्रयास सराहनीय है। पाटा की यशोदा देवी ने कहा की बहुगुणा ने बारातियों को पिठाई लगाकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में सहयोग किया है।
समारोह में शामिल हुए धनोल्टी के विधायक महावीर रांगड़ ने कहा कि टिहरी विधानसभा में बहुगुणा की ओर से शुरू की गई यह मुहिम सफल हो रही है। समारोह के मौके पर ग्राम प्रधान वीणा देवी, तिलकराम चमोली, रजनी देवी, बसंती, संगीता, अनीता, रीना, सरोजनी, कौशल्या, सीमा, लक्ष्मी, उर्मिला, पुष्पा, सुषमा, सुनीता, पुष्पा, मंजू, जोंतरी, कमला, कमलेश्वरी, गोपाल चमोली, कुशलानंद भट्ट, संजय नेगी, मनोज नकोटी आदि मौजूद थे।