{"_id":"d0cc7c72dca25e1a6a70eadca771499b","slug":"no-connection-of-water-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शो पीस बनकर रह गए हैं शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शो पीस बनकर रह गए हैं शौचालय
कंडीसौड़ (टिहरी)
Updated Thu, 21 Jan 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थौलधार ब्लॉक के उनियालगांव में स्थित तीन स्कूलों में पेयजल कनेक्शन नहीं होने से छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों पहले खोले गए स्कूलों में शौचालय तो बनाए गए हैं, लेकिन शिक्षा विभाग पेयजल कनेक्शन नहीं ले रहा है।
नगुण पट्टी के ग्राम पंचायत उनियाल गांव में प्राथमिक स्कूल 1997, जूनियर हाईस्कूल 2004 और हाईस्कूल 2010 में खोले गए थे। शिक्षा विभाग ने वर्षों बाद स्कूलों में शौचालय तो बनाए, लेकिन पेयजल संयोजन के लिए आज तक धनराशि जारी नहीं कर पाया। जिससे छात्र-छात्राओं को शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए भी स्कूल से तीन सौ मीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। गांव के पूर्व प्रधान राय सिंह पंवार ने कहा कि शिक्षा विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर भवन तो बना दिए, लेकिन महत्वपूर्ण पेयजल संयोजन के लिए 40 से 50 हजार रुपये जारी नहीं कर पा रहा है। उन्होंने विभाग से छात्र हितों को देखते हुए जल्द पेयजल संयोजन लगाने की मांग की है। इस बाबत उपखंड शिक्षाधिकारी विनीता कठैत ने कहा कि संयोजन लगाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है, जबकि जल संस्थान के अवर अभियंता गिरीश सेमवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग धनराशि जमा करता है। तो शीघ्र ही संयोजन दिया जाएगा।