{"_id":"5792a2234f1c1ba07cc4bb25","slug":"new-buses-to-tehri-garhwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के नए बेड़े से पहाड़ को मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के नए बेड़े से पहाड़ को मिलेंगी बसें
हेमवती नंदन भट्ट/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 23 Jul 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल परिक्षेत्र में जल्द उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवाओं में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। इसके तहत टिहरी और पौड़ी जिले में कुछ सेवाएं बढ़ाई जा सकती हैं। बताया गया कि इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। निगम को अगस्त प्रथम सप्ताह में 465 नई बसें मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
निगम सूत्रों की मानें तो परिवहन निगम की ओर से पहाड़ में बस सेवाएं बढ़ाए जाने पर विचार चल रहा है, जिसके तहत पहाड़ के कुछ एक बड़े स्टेशनों से यूपी और हरियाणा के लिए बस सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।
विज्ञापन
इसमें टिहरी और श्रीनगर से नोएडा और गुड़गांव का प्रस्ताव प्रमुखता से शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा नए बस बेड़े से अन्य स्टेशनों को भी लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
निगम में आने वाली हैं 465 बसें
निगम के अधिकारियों की मानें तो उन्हें पहाड़ के कई रूटों पर से बस सेवाओं की डिमांड आ रही है। मगर बसों और अन्य संसाधनों की कमी के चलते अब तक सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही थी। निगम की 465 बसों के बेड़े की खरीद प्रक्रिया पूरी होने पर इनमें से कुछ रूटों पर बसें संचालित की जा सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो मार्गों पर यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस बाबत उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने स्वीकारा कि विभाग की ओर से गढ़वाल मंडल के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों के लिए नई बस सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव है। जिस पर नई बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी होने और बसों के निगम को मिलने के बाद कार्रवाई होनी तय है।