{"_id":"de06eaf4fbaa06ff4d3eee767d7d5771","slug":"nepal-prime-minister-in-tihari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के प्रधानमंत्री आज नई टिहरी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के प्रधानमंत्री आज नई टिहरी में
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली रविवार को टिहरी बांध का दौरा करने पहुंच रहे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ओली भारतीय सेना के हेलीकाप्टर से सुबह 10.20 बजे कोटी कालोनी स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे। उसके बाद वे टिहरी बांध और डैम क्षेत्र का दौरा करेंगे। अपराह्न एक बजे प्रधानमंत्री यहां से दिल्ली रवाना होंगे। प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री दिनेश धनै प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। नेपाल में बन रहे पंचेश्वर बांध निर्माण से होने वाले पुनर्वास को लेकर प्रधानमंत्री नई टिहरी के दौरे पा आ रहे हैं। बांध निर्माण से टिहरी में क्या-क्या समस्या आई। किस तरह से लोगों का पुनर्वास किया गया है। इसका अध्ययन करने प्रधानमंत्री यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन