{"_id":"57f7d90d4f1c1bcd4026f8b4","slug":"negi-da-jume-on-songs-for-the-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेगी दा के गीतों पर झूूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेगी दा के गीतों पर झूूमे दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
programme
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धपीठ कुंजापुरी महोत्सव की छठी शाम प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रही। मां भगवती के नौ अवतारों पर आधारित स्तुति से नेगी दा ने महोत्सव की शाम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नेगी दा ने कविलास नेगी के साथ मुझको पाड़ी मत बोलो मैं देरादूण वाला हूं...युगल गीत प्रस्तुति दी। नेगी और मीना राणा ने मिन त सुणी तेरा गौं मा बांद रैंदी क्वी, फ्योंली ज्वान ह्वेगे, युगल गीत पेश कर लोगों की तालियां बटोरी। इस अवसर पर जोग लहरी जय शंकर शिव शंकर और त्रिजुगी नारायण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
गायक अनिल बिष्ट ने गायिका मीना राणा के साथ मेरी सुनीता रश्मि बांद हाय तेरू मिजाज रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूजा मंद्रवाल, अशोक रावत, विनोद श्रीकोटी, दुर्गा, अंकित नेगी, मीनाक्षी, अंजलि, शैलेंद्र, शालिनी, दीपक, मीनू राणा, कविता रावत, विवेक, रुकमेश, रवि, सत्येंद्र, सुभाष पांडेय, विनोद चौहान ने सहयोग किया। इस अवसर पर एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, राजेंद्र राणा, वीरेंद्र कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शतरंज में अमित, टेबल टेनिस में कृष्णा अव्वल
महोत्सव में हुई शतरंज प्रतियोगिता में अमित पंवार विजेता और क्षेतेज खरोला उपविजेता रहे। वहीं रस्सा कसी में आरती राणा की टीम ने मालती भंडारी की टीम को पराजित किया।
शुुक्रवार को महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहे बेबी शो में 0-1 आयु वर्ग में तनवी प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय और वीर तृतीय स्थान पर रहे।
जबकि 1-3 आयु वर्ग में अंकित और सिद्धि पहले, आराध्य दूसरे और अर्षिता तीसरे नंबर पर रही। वहीं 2-5 आयु वर्ग में हंस राणा और इशिता को पहला, श्रेष्ठ को दूसरा और रिंसा तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा कुर्सी रेस बालिका वर्ग में किरन नेगी और बालक वर्ग में शिवम राणा अव्वल रहे।
महिला चेयर रेस में गायत्री और टेबल टेनिस में कृष्णा थापा विजेता रही। वहीं युगल टेबल टेनिस में आदर्श उनियाल और प्रेमलाल ने खिताब अपने नाम किया। साथ ही टेबल टेनिस सिंगल ओपन वर्ग में आदर्श उनियाल ने बाजी मारी।
स्टार एफसी क्लब ने जीता खिताब
कुंजापुरी महोत्सव में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब स्टार एफसी ने जीता। स्टार एफसी क्लब ने आरएसए- बी टीम को 3-1 के अंतर से हराया। इस मौके पर मैच रेफरी सूर्यपाल चौहान, चंद्रदेव नौटियाल के अलावा राकेश पैन्यूली, जसपाल राणा, राकेश भंडारी, नरपाल सिंह भंडारी मौजूद थे।