फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Need to eliminate discrimination together: Tamta

मिलकर भेदभाव मिटाने की जरूरत : टम्टा

Sat, 27 Feb 2021 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Need to eliminate discrimination together: Tamta
संत रविदास की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि संत रविदास ने समाज में गरीबी, अमीरी का भेद मिटाने के लिए काम किया, लेकिन वर्तमान में भी भेदभाव बना हुआ है। इसे मिलकर मिटाने की जरूरत है। इस मौके पर कोरोना में बेहतर काम करने वाले पर्यावरण मित्रों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन, शिक्षक एसोसिएशन और डा. भीमराव अंबेडकर छात्रावास की ओर से ढुंगीधार में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सांसद टम्टा और जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने 50 से अधिक पर्यावरण मित्रों को शॉल भेंट कर प्रशस्तिपत्र दिया। छात्रावास समिति के अध्यक्ष मुरीरा लाल खंडवाल, एससी, एसटी फेडरेशन के श्याम लाल शाह, उप शिक्षाधिकारी अन्नी नाथ ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस मौके पर फैडरेशन की महासचिव भीम लाल मेहरा, संरक्षक राम लाल मेहरा, खुशी लाल, रोशन लाल शाह, दर्शनी रावत, राजेंद्र डोभाल, लक्ष्मी, मंजलि आर्य, विक्रम बरवाण, राजेश जोगेला, मोहन अंजवाल, मानेंद्र सिंह, सुशील कुमार, हरीश राज, सुनील कुमार, धनराज, सुरेश कालू, राजेंद्र कुमार, विमला देवी, सुमित्रा देवी, मीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने की बार एसोसिएशन को 21 लाख देने की घोषणा
नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन के ओर से आयोजित गोष्ठी में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने शिरकत की। उन्होंने बार में विभिन्न कार्यों के लिए 21 लाख देने की घोषणा की।

शनिवार को आयोजित गोष्ठी में पहुंचे सांसद टम्टा का बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट और सचिव राजपाल मियां ने स्वागत किया। इस मौके पर वीरेंद्र रावत, मतेंद्र बहुगुणा, दिनेश सेमवाल, महावीर उनियाल, जयवीर रावत, जयप्रकाश पांडेय, देवेंद्र दुमोगा, गीताराम गौरोला, संदीप जोशी, रोशन आर्य, सोहन रावत, आंनद बेलवाल, माधूरी पांडे, पराग जैन आदि मौजूद थे। दूसरी ओर पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed