Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nala and Nila enacted the construction of the bridge across the sea.

Tehri News: नल-नील ने समुद्र सेतु का निर्माण का मंचन किया

Tue, 03 Nov 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 03 Nov 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Nala and Nila enacted the construction of the bridge across the sea.
थत्यूड़ (टिहरी)। धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक रामलीला समिति थत्यूड़ की ओर से आयोजित रामलीला मंचन की 12वीं संध्या पर नल और नील ने समुद्र सेतु निर्माण का मंचन किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेंद्र असवाल ने बताया कि रामलीला मंचन में हनुमान लंका से लौटकर भगवान राम को सीता का समाचार सुनाते हैं जिसके पश्चात राम लंका पर चढ़ाई करने की तैयारी करते हैं। भगवान राम समुद्र तट के किनारे रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना करते हैं। नल-नील की ओर से समुद्र पर सेतु तैयार किया जाता है। मुख्य अतिथि मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि थत्यूड़ में संचालित रामलीला ऐतिहासिक है। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह राणा, विद्यालय मंदिर के प्रधानाचार्य मनदेव सिंह रावत, कमलेश बडोनी, विनीता रावत, जमुनावती नौटियाल, ग्राम प्रधान मेनका रावत, सरस्वती रावत, सुनील सजवाण, संदीप पंवार, मुनिम प्रधान विनोद राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



वन्यजीव और प्रकृति जल संरक्षण की अपील
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर के सकलाना क्षेत्र के सत्यों (चौकलिया) में वन विभाग की सकलाना रेंज की ओर से वन्यजीव और जल स्रोत संरक्षण पर गोष्ठी हुई। उन्होंने को लोगों से वन्यजीव और प्रकृति जल संरक्षण की अपील की। अनुभाग अधिकारी प्यार चंद रमोला ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के लिए वनों को आग बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वन सुरक्षित रहेंगे तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। वन बीट अधिकारी हीरा सिंह पंवार ने कहा कि स्रोत सूखते जा रहे हैं। अनिल हटवाल ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाना बेहद जरूरी है। इस मौके पर प्रदीप नेगी, सुनीता पंवार, रोहित, केंद्र सिंह, रमेश, शौकिना देवी, राखी देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed