फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Naikhri College will soon be the campus of Sridev Suman University

नैखरी कॉलेज जल्द बनेगा श्रीदेव सुमन विवि का परिसर

Thu, 02 Dec 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Naikhri College will soon be the campus of Sridev Suman University
श्रीदेव सुमन विवि का तीसरा परिसर जल्द ही अस्तित्व में आ जाएगा। विवि के कुलपति ने शासन को राजकीय महाविद्यालय नैखरी में तीसरा कैंपस बनाने का प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही परिसर बनने से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मैदान की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की पिछले दिनों कुलपति डा. पीपी ध्यानी की अध्यक्षता में संपन्न पांचवीं कार्य परिषद की बैठक में टिहरी और हरिद्वार जिले में एक-एक महाविद्यालय को परिसर बनाने के लिए कार्य परिषद ने अनुमोदन किया था। उसके बाद सितंबर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय महाविद्यालय नैखरी को विवि का परिसर बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद से विवि नैखरी महाविद्यालय को विवि का परिसर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा था। कुलपति ने बताया कि नैखरी महाविद्यालय को परिसर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। कुलपति ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय नैखरी को विवि का परिसर बनाए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। ऐसे में अब महाविद्यालय का प्रशासनिक नियंत्रण विवि को मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवि से अभी तक 168 कालेज संबद्ध हैं, जिनमें 114 निजी कालेज और 54 राजकीय महाविद्यालय हैं। इन कालेजों में एक लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed