फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nagaraja temple beautification will start soon in Kanguda

Tehri News: कांगुड़ा में जल्द शुरू होगा नागराजा मंदिर सौंदर्यीकरण

Sun, 18 Aug 2024 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 18 Aug 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
Nagaraja temple beautification will start soon in Kanguda
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लाॅक के कांगुड़ा में स्थित नागराजा मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे क्षेत्र के लोगों की मुराद जल्द पूरी होने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग ने ग्रामीण निर्माण विभाग से इसका इस्टीमेट तैयार कराने के बाद प्रस्ताव उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देहरादून को भेज दिया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए करीब पौने दो करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

दो जनवरी 2024 को मैंडखाल क्षेत्र के कांगुड़ा में स्थित नागराजा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों की मांग पर तीर्थाटन और पर्यटन बढ़ाने के लिए मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। विभाग ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.78 करोड़ 88 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार किया है।
विज्ञापन

इससे नागराजा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिसमें अतिथिगृह का निर्माण, मंदिर तक पहुंच मार्ग, हेलिपैड, हाईमास्क लाइट, पानी के भंडारण के लिए टैंक निर्माण, सुरक्षा दीवार, रसोईघर, इंडियानर और पदोगी तक रेलिंग निर्माण और शौचालय आदि का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग से इस्टीमेट तैयार कर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed