{"_id":"68e66d566fb99a604d0018de","slug":"muskan-won-the-discus-throw-and-pawani-won-the-shot-put-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-115071-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चक्का में मुस्कान और गोला फेंक में पावनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चक्का में मुस्कान और गोला फेंक में पावनी ने मारी बाजी
Wed, 08 Oct 2025 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण कम ही प्रतियोगिताएं हो पाईं
जनपद स्तरीय 12वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता बौराड़ी स्टेडियम में शुरू
नई टिहरी। जिले के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की जनपद स्तरीय 12वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता बौराड़ी स्टेडियम में शुरू हो गई। बारिश होने के कारण पहले दिन लंबी कूद, चक्का और गोला फेंक प्रतियोगिताएं ही हुई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने दीप और मशाल जलाकर क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक मजबूती के साथ ही कॅरिअर बनाने का भी माध्यम है। चिंता जताई कि जिला मुख्यालय का एकमात्र खेल मैदान करोड़ों खर्च होने के बावजूद बदहाल है।
सरकार से स्टेडियम का सुधारीकरण करने और ड्रेनेज सिस्टम को जल्द ठीक करने की मांग की। बीईओ चंबा नरेश कुमार हल्यिदानी ने अतिथियों से खिलाड़ियो का परिचय कराया। पहले दिन प्राथमिक वर्ग की लंबी कूद में भिलंगना के वरुण प्रथम, नरेंद्रनगर के मुकेश द्वितीय और भिलंगना के अंकुश व प्रतापनगर के सुमित संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में भिलंगना की आरजू अंथवाल प्रथम, देवप्रयाग की यामिनी द्वितीय और चंबा की साक्षी तृतीय रही। चक्का फेंक जूनियर बालिका वर्ग में भिलंगना की मुस्कान प्रथम, देवप्रयाग की कनिष्का द्वितीय और भिलंगना की रितिका तृतीय रही। गोला फेंक जूनियर बालिका वर्ग में देवप्रयाग की पावनी प्रथम, भिलंगना की शीतल द्वितीय और चंबा की शोफिक तृतीय रही।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत, सभासद मानवेंद्र रावत, विनीत उनियाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, मंत्री विजेंद्र पंवार, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष शेर सिंह पवांर, रामानुज बहुगुणा, जिला क्रीड़ा समन्वयक प्रमोद सेमवाल, उम्मेद नेगी मौजूद रहे।