फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mountain cutting work will remain closed until July 31

अब 31 जुलाई तक बंद रहेगा हाईवे पर पहाड़ कटिंग कार्य

Sun, 28 Jul 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mountain cutting work will remain closed until July 31
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर बगरधार में रविवार को हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन जिला प्रशासन हरकत में आया है। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे पर चल रहे पहाड़ कटिंग के कार्य को कांवड़ यात्रा को देखते हुए 31 जुलाई तक बंद करवा दिया गया है। बीआरओ को भूस्खलन जोन और संवेदनशील स्थानों पर शीघ्र ही ट्रीटमेंट कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत इन दिनों ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है। रविवार को नरेंद्रनगर बगरधार में कांवड़ यात्रियों के वाहन पर चट्टान से बोल्डर गिरने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने भी माना है कि पहाड़ कटिंग के दौरान कार्यदायी संस्थाएं हाईवे पर सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रख रही है। डीएम डा.वी षणमुगम के निर्देश पर एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने इस संबंध में बीआरओ के मुख्य अभियंता को पत्र जारी किया है। एडीएम ने कहा है कि पहाड़ कटिंग के दौरान यातायात और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर लाल और हरी झंडी लेकर कर्मचारियों की तैनाती की जानी चाहिए थी, लेकिन कार्यदायी संस्था ने ऐसा नहीं किया है। नियमों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को देखते हुए बीआरओ के मुख्य अभियंता को 31 जुलाई तक हाईवे पर पहाड़ कटिंग कार्य बंद रखने को कहा गया है। भूस्खलन जोन और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के लिए शीघ्र ही ट्रीटमेंट कार्य शुरू करने को कहा गया है। इधर, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बगरधार हादसे पर दुख जताते हुए डीएम को तत्काल प्रभाव से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि और घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed