फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MOU signd between Ethopia university and THDC hydro power college

इथोपिया के विवि के साथ करार

Tue, 05 Jan 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Tue, 05 Jan 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन

शैक्षणिक गतिविधियों को सुविधा जनक बनाने और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीएचडीसी हाइड्रो पावर एवं प्रौद्योगिकी संस्थान टिहरी और अरबा मिंच विवि इथोपियो पूर्वी अफ्रीका के बीच एमओयू हुआ है। एमओयू के तहत दोनों देशों के विश्वविद्यालयों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल संसाधन के महत्व को समझते हुए अनुसंधान को बढ़ावा देना है। शैक्षणिक सामग्री एवं शैक्षणिक प्रकाशनों का आदान-प्रदान है।

विज्ञापन


एमओयू पर उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. पीके गर्ग, टीएचडीसी हाइड्रो पावर संस्थान के निदेशक डा. चिन्नापन्न बास्कर, अरबा मिंच विवि के डा. नागेस वागूसो ने हस्ताक्षर किए। विवि के कुलपति प्रो. गर्ग ने कहा की यह एमओयू शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट व्यावसायिक जीवन की ओर प्रोत्साहित करेगा। टीएचडीसी हाइड्रो पावर संस्थान के निदेशक डा. बास्कर ने कहा कि यह एमओयू छात्र-छात्राओं के शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करेगा। साथ-साथ जल संसाधन, अक्षय ऊर्जा एवं जल विद्युत परियोजनाओं की ओर अनुसंधान को बढ़ावा देगा। एमओयू के अनुसार निम्न शैक्षणिक गतिविधियों होनी निहित है।
विज्ञापन


शैक्षणिक गतिविधियों और कार्यशालाओं आदि का संयुक्त रूप से समय-समय पर आयोजन होगा। वास्तविक और पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को बढ़ावा देना। इसके अतिरिक्त एमओयू के माध्यम से दोनों संगठनों ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप करने, शोध एवं परियोजना कार्यों में गतिशीलता लाने। शिक्षकों का विनमय बाह्य एवं आंतरिक स्वीकृत परियोजनाओं में संयुक्त रूप से कार्य करने। शैक्षणिक सामग्री एवं शैक्षणिक प्रकाशनों का आदान-प्रदान करने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed