फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA listened to the problems of the villagers

विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Sat, 10 Jul 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
MLA listened to the problems of the villagers
विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने चंबा ब्लॉक के बडोनगांव, लामकोट का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने विधायक निधि से बन रहे लामकोट-बड़ोनगांव मोटर मार्ग का निरीक्षण कर वन विभाग को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक नेगी ने बड़ोनगांव, लामकोट गांव का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में सरकार आगामी नवंबर माह तक मुफ्त राशन मुहैया करा रही है। टिहरी विधानसभा के चंबा, नई टिहरी, नंदगांव, अंजनीसैंण अस्पताल को एंबुलेंस से लेकर अन्य जरूरी उपकरण भी दिए गए हैं। उन्होंने विधायक निधि से बनाई जा रही सड़क का भी निरीक्षण किया। वर्षों से गांव को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त बनी हुई थी। अब विधायक निधि से सड़क का सुधारीकरण और चौड़ीकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने बटखेम मोटर मार्ग के प्रकरण को तत्काल ऑनलाइन करवाने के लिए लोनिवि चंबा को निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री भूपेंद्र चौहान, प्रधान राखी राणा, संजय उनियाल, विपिन उनियाल, हरि सिंह पुंडीर, कुलदेव पंवार, बहादर सिंह पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed