फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Missing student not found even after four days

चार दिन बाद भी गुमशुदा छात्र का नहीं चला पता

Thu, 22 Sep 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

कान्वेंट स्कूल के गुमशुदा चल रहे छात्र रक्षित पंवार का चौथे दिन भी पता नहीं चल पाया।बुधवार शाम को पुलिस व एसडीआरएफ ने आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह कंडवाल निवासी ई. ब्लॉक का शव खांडखाला शमशान घाट के समीप झील से बरामद किया।

विज्ञापन
Missing student not found even after four days

विस्तार

कान्वेंट स्कूल के गुमशुदा चल रहे छात्र रक्षित पंवार का चौथे दिन भी पता नहीं चल पाया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दिनभर टिहरी झील में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वहीं बुधवार को टिहरी झील से बरामद हुए छात्र के शव का जीरो ब्रिज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

19 सितंबर को गणित का पेपर देने के बाद कान्वेंट स्कूल में कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्र आशीष कंडवाल (15) और रक्षित पंवार (15) लापता हो गए थे। परिजनों की ओर से गुमशुदगी के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। बुधवार शाम को पुलिस व एसडीआरएफ ने आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह कंडवाल निवासी ई. ब्लॉक का शव खांडखाला शमशान घाट के समीप झील से बरामद किया। घटना स्थल पर आशीष की स्कूल ड्रेस और जूते भी मिले। वहीं एक और जूता भी बीते दिन मिला था। बृहस्पतिवार को दिनभर पुलिस ने झील में सर्च अभियान चलाया लेकिन गायब चल रहे मेन मार्केट नई टिहरी निवासी रक्षित पंवार पुत्र रमेश पंवार का कोई पता नहीं चला। कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि छात्र की तलाश में शुक्रवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इधर, इस घटना में मृतक छात्र के शव का जीरो ब्रिज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डीएम डा. सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed