फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Migration will stop only due to better education, health and employment

बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से ही रुकेगा पलायन

Sat, 22 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Migration will stop only due to better education, health and employment
पहाड़ के गांवों से लगातार हो रहे पलायन के कारण और रोकने के उपाय पर पलायन आयोग के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पलायन को रोकने के लिए सुझाव भी मांगे गए।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में पहाड़ की गंभीर समस्या पलायन पर विराम लगाने के लिए सुझाव मांगने के साथ ही लोगों के विचार भी जाने गए। पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने ग्रामीणों की आजीविका को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था को मजबूत किए जाने से पलायन की समस्या से निजात मिल सकती है। उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। बताया कि आयोग अधिकारियों के माध्यम से पलायन रोकने और वजह को लेकर सुझाव मांग रही है। बीडीओ ध्यान सिंह रावत ने कहा कि गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने के साथ ही रोजगार के साधन पैदा करने से पलायन स्वत: ही थमने लगेगा। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि, पशुपालन व्यवसाय के जरिए ग्रामीणों की आमदनी बढ़ायी जा सकती है। इस मौके पर डीपी चमोली, वीरू शाह, संजय बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed