फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Medicinal plants distributed to farmers

Tehri News: काश्तकारों को वितरित किए औषधीय पौधें

Thu, 06 Jul 2023 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Medicinal plants distributed to farmers
फोटो
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र (हैप्रेक) की ओर से सीमांत गंगी गांव में औषधीय पौधों का वितरण किया गया। विवि के एसोसिएट प्रो. डॉ. विजयकांत पुरोहित ने काश्तकारों को जड़ी-बूटियों के संरक्षण, कृषिकरण और व्यापार से कृषकों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। काश्तकारों को जड़ी बूटियों के कृषिकरण का प्रक्षिण दिया। हिमालयन बायो रिसोर्स मिशन, जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के एवं हैप्रेक विभाग के ओर से आयोजित कार्यक्रम में काश्तकारों को जटामांसी, अतीस, सतवा, कूटकी के पौधों का वितरण किया। इस मौके पर उप वनक्षेत्राधिकारी सुरेंद्र दत्त उनियाल, वन दरोगा विक्रम सिंह कैंतुरा, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, डॉ. प्रदीप डोभाल, अजय, कमल पुंडीर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed