फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mahila Congress staged protest against price rise

Tehri News: महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने दिया धरना

Thu, 06 Jul 2023 04:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Mahila Congress staged protest against price rise
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। सब्जी, टमाटर समेत अन्य रोजमर्रा के खाद्य पदार्थो के दाम में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस ने साईं चौक में धरना दिया। उन्होंने खाली सिलिंडर के साथ सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि सरकार की नाकामी और गलत नीतियों के कारण टमाटर ने पेट्रोल के दामों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
बृहस्पतिवार को बौराड़ी साईं चौक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेतहाशा महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा टमाटर के दाम 130 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, यही हाल शिमला मिर्च, गोभी, बीन और अन्य सब्जियों के भी हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 1150 रुपये पार कर गई है। महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। लेकिन भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन

हालत यह हैं कि बढ़ी कीमतों का फायदा भी किसानों को नहीं मिल रहा, बल्कि बिचौलिया लाभ कमा रहे हैं। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता उनियाल ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग आसमान छूती महंगाई से परेशान हैं। अब वक्त आ गया है कि सरकार को आगामी चुनाव में सबक सिखाया जाए। इस मौके पर देवेंद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली, अनीता शाह, मोनिका कलूड़ा, सीमा खरोला, अनिता देवी, तनीषा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed