फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Magra Udyan will be helpful in increasing the income of farmers

किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होगा मगरा उद्यान

Tue, 06 Jul 2021 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Magra Udyan will be helpful in increasing the income of farmers
किसानों की आय बढ़ाने में राजकीय उद्यान मगरा मददगार साबित होगा। लंबे समय से वीरान पड़े मगरा उद्यान को उद्यान विभाग ने फिर से पुनर्जीवित किया है। मगरा उद्यान में बागवानी मिशन के अंतर्गत कीवी और अखरोट के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इस वर्ष उद्यान विभाग ने मगरा उद्यान में आठ हजार कीवी और सात हजार अखरोट के पौधे तैयार किए हैं। उद्यान से कीवी और अखरोट के पौधे लेने के लिए काश्तकार 15 जुलाई तक उद्यान विभाग में आवेदन कर सकते हैं। कीवी के पौधे काश्तकारों को निशुल्क और अखरोट के पौधे बाजार दर से आधे दाम पर मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के मगरा उद्यान में 1960 से उद्यान विभाग सेब, नाशपाती, आडू, पुलम की पैदावार करता आ रहा था। जलवायु परिवर्तन के कारण मगरा उद्यान में सेब, नाशपती और पुलम की पैदावार अब कम होने लगी थी। बंदर उद्यान विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं। मगरा उद्यान के पेड़ों पर फल तैयार होते ही बंदरों का झुुंड फलों को चट कर रहे थे। ऐसी स्थिति में उद्यान विभाग के लिए मगरा उद्यान घाटे का सौदा बनता जा रहा था। घाटे की भरपाई के लिए उद्यान विभाग ने वर्ष 2020 में मगरा उद्यान में कीवी और अखरोट के पौध उगाने की योजना बनाई। कीवी और अखरोट को बंदर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। 44 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस उद्यान में 14 हेक्टेयर भूमि पर उद्यान विभाग ने आठ हजार कीवी और सात हजार अखरोट के पौधे तैयार किए हैं। जिला उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ सिद्धांत के तहत किसानों को पौधे दिए जाएंगे। कीवी के पौधे निशुल्क और अखरोट के पौधे आधे दाम पर मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed