फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Loan approval will no longer have to go to Doon-Haridwar

लोन मंजूरी को अब नहीं जाना पड़ेगा दून-हरिद्वार

Tue, 21 Jul 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Loan approval will no longer have to go to Doon-Haridwar
गढ़वाल मंडल के पांच जिलों में स्वरोजगार और कोई बड़ा व्यवसाय शुरू करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से ऋण लेने वालों को अब देहरादून और हरिद्वार नहीं जाना पड़ेगा। ऋण की स्वीकृति और वसूली प्रकरण जल्द निपटाने के लिए बैंक ने नई टिहरी में मंडल कार्यालय खोला है, जिससे अब पीएनबी की पांच जिलों में स्थित 68 शाखाओं में ऋण के लिए किए जाने वाले आवेदनों का जल्द निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन

पीएनबी मंडल प्रमुख प्रताप सिंह रावत ने बताया कि गढ़वाल मंडल के पांच जिलों के बड़े ऋण आवेदन मंडल कार्यालय देहरादून और हरिद्वार से स्वीकृत किए जाते थे, जिससे काफी लंबा समय लगता था। ग्राहकों की इस समस्या के निस्तारण के लिए पीएनबी पहला बैंक है। लोन प्वाइंट में कृषि के तीन लाख और अन्य 10 लाख से ऊपर के ऋण आवेदन भेजे जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के पीएनबी में मर्ज होने के बाद इन पांच जिलों की 68 शाखाओं में आने वाले ऋण आवेदनों का जल्द निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed