फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Life imprisonment for accused of raping minor

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को आजीवन कारावास

Wed, 18 May 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for accused of raping minor
विशेष न्यायाधीश (पोक्सो)/ जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे जाने से मारने का प्रयास करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर 25 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर आरोपी को तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने अर्थदंड में से 25 हजार रुपये पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक (पोक्सो) चंद्रवीर सिंह नेगी ने बताया कि जौनपुर ब्लाक के एक गांव में 30 मई 2019 को एक महिला ने पुलिस थाने में तहरीर दी थी कि घर में अकेली नाबालिग बेटी को पड़ोस का एक दुकानदार बहला-फुसला कर अपनी दुकान के अंदर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने का प्रयास किया। बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के वहां पहुंचते ही आरोपी दुकानदार फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर पोक्सो, एससी-एसटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में तत्काल रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार किया। चिकित्सीय जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टी होने और कई गवाहों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुलाई 2019 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। बुधवार को विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) / जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed