फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Leopard terror: School holiday extended for three more days

गुलदार की दहशत : तीन दिन और बढ़ी स्कूलों की छुट्टी

Thu, 24 Oct 2024 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 24 Oct 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror: School holiday extended for three more days
वन विभाग ने लगाए पिंजरे, शिकारी किए तैनात, गुलदार नहीं मिला
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लाॅक के ग्यारह गांव हिंदाव में दहशत का पर्याय बना आदमखोर गुलदार से निजात नहीं मिल पा रही है। 19 अक्तूबर से अभी तक गुलदार का कुछ पता नहीं चलने के कारण शिक्षा विभाग ने आसपास गांव के स्कूलों में तीन दिन और छुट्टी बढ़ा दी है। समस्या को देखते हुए विभाग को अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि भी बढ़ानी पड़ रही है।
ग्यारहगांव हिंदाव के कोट के मेहर गांव में 19 अक्तूबर को गुलदार ने अपराह्न साढ़े चार बजे ही 13 वर्षीय साक्षी पर हमला कर उसे मार दिया था। भिलंगना ब्लाॅक में तीन महीने में ही यह तीसरी घटना होने पर ग्रामीणों में दहशत है। गुलदार के खौफ के कारण ग्रामीण अपनी खेतीबाड़ी का काम भय के साए में कर रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के आसपास पिंजरे और छह शिकारी तैनात किए हैं। ट्रेप कैमरे और ड्रोन से भी उसकी तलाश की जा रही है। वन कर्मियों की टीम भी लगातार गश्त कर रही है, बावजूद अभी तक गुलदार कहीं नजर नहीं आया है। इससे विभाग की चुनौती बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह बीतने पर भी गुलदार को नहीं तलाश पाने के कारण वन विभाग के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अभी तक गुलदार का खतरा बरकरार रहने के कारण शिक्षा विभाग ने भी आसपास स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी सुमेर सिंह कैंतुरा ने बताया कि प्राथमिक स्कूल पुर्वाल गांव, प्राथमिक स्कूल भोड़ गांव, प्राथमिक स्कूल महर गांव और प्राथमिक स्कूल अंथवाल गांव में 26 अक्तूबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। पहले उक्त विद्यालयों में 23 अक्तूबर तक अवकाश घोषित किया गया था। बीईओ ने बताया कि उक्त स्कूलों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed