फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   KYC completed for bank accounts of prisoners lodged in jail

Tehri News: जेल में बंद कैदियों के बैंक खातों की कराई केवाईसी

Fri, 16 Oct 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 16 Oct 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
KYC completed for bank accounts of prisoners lodged in jail
नई टिहरी।
विज्ञापन

जेल में बंद कैदियों के बैंक खातों की केवाईसी कराने के लिए जिला कारागार में विशेष शिविर लगाया गया। जिला अग्रणी बैंक की ओर से लगाए गए शिविर में 80 बंदियों के बैंक खातों की केवाईसी कराई गई। बैंक प्रबंधक अग्रणी बैंक मनीष मिश्रा ने बताया कि जिला कारागार में बंद कैदियों के बैंक खातों का सत्यापन नहीं होने के कारण बैंक और खाताधारक को निकट भविष्य में हाेने वाली परेशानी से बचाने के लिए जेल में ही विशेष शिविर लगाकर बंदियों के बैंक खातों की केवाईसी की गई। शिविर में कैदियों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन धोखाधड़ी और बैंकिंग सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई। बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने के प्रति भी जागरुक किया गया।




‎23 अक्तूबर से आठ नवंबर तक होगी ईवीएम की जांच
नई टिहरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत जिले में उपलब्ध ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कराने को लेकर डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। डीएम ने बताया कि जिले में उपलब्ध सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 23 अक्तूबर से आठ नवंबर 2026 तक ईवीएम वेयरहाउस में की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के इंजीनियर मशीनों की तकनीकी जांच करेंगे और यह कार्य प्रतिदिन चलेगा। सभी बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपैट मशीनों की शत-प्रतिशत जांच की जाएगी। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने कहा कि एफएलसी कक्ष में पूर्व में पंजीकृत और पहचान पत्र वालों को ही प्रवेश दिया जाए। एफएलसी प्रक्रिया की निर्वाचन आयोग द्वारा वेबकास्टिंग भी की जाएगी। कक्ष में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी), हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) और अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। ‎जांच में सफल मशीनों पर ग्रीन स्टिकर लगाया जाएगा। बैठक में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. रामप्रकाश और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article