फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anil, Divya, and Saumya emerge as champions in winter sports

Tehri News: अनिल, दिव्या और सौम्या खेलकूद में रही चैंपियन

Fri, 16 Oct 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 16 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Anil, Divya, and Saumya emerge as champions in winter sports
नई टिहरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय 24 वीं जिला स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। जीआईसी रानीचौरी के अनिल पंत, जीआईसी अखोड़ी की दिव्या चमोली तथा जीआईसी नागराजाधार कड़ाकोट की सौम्या खेल प्रतियोगिताओं की चैंपियन रही। प्रतियोगिता में जौनपुर ब्लॉक ने 188 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्र ने बताया कि बौराड़ी स्टेडियम में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में भिलंगना ब्लॉक ने 127 अंक प्राप्त कर दूसरा तथा चंबा ने 103 अंकों के साथ तीसरे स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में 1500, 3000 मीटर दौड़ व त्रिकूद में भिलंगना ब्लॉक के जीआईसी अखोड़ी की दिव्या चमोली तथा 100, 200 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में जीआईसी नागराजाधार कड़ाकोट कीर्तिनगर ब्लॉक की सौम्या विजेता रही। बालक वर्ग में जीआईसी रानीचौरी के अनिल पंत ने 100, 200 मीटर दौड़ में पहला तथा लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक 5000 मीटर दौड़ में सौरव कोहली पहले, सूर्य प्रकाश दूसरे स्थान पर रहे। 3000 दौड़ बालिका में जौनपुर की पूनम प्रथम, हेमवती दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालिका वर्ग 3000 मीटर में जौनपुर की आरूषि पहले, प्रिया योगी दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालक रिले दौड़ में चंबा ब्लॉक पहले तथा भिलंगना दूसरे स्थान पर रहा। बालिका में भिलंगना पहले, जौनपुर दूसरे और जाखणीधार तीसरे स्थान पर रहा। 4 गुना 400 मीटर बालिका रिले दौड़ में जौनपुर ब्लॉक पहले, भिलंगना दूसरे तथा कीर्तिनगर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के विजेता टीमों और खिलाड़ियों को नई टिहरी जीआईसी मोलधार के प्रधानाचार्य विजय सिंह कैंतुरा, चंबा ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी मनोज नेगी ने ट्रॉफी और मेडल्स देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भरतराम बडोनी, नरेश मोहन भट्ट, मनीषा पंवार, प्रीति रतूड़ी, रश्मि जुगरान, सीमा रावत, अनामिका डंगवाल अनूप भट्ट, राजेंद्र प्रसाद डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article