{"_id":"5e24840b8ebc3e4aff7406c3","slug":"koshyar-tal-pumping-scheme-gets-15-crores-new-tehri-news-drn3333157171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोश्यार ताल पंपिंग योजना को मिले 15 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोश्यार ताल पंपिंग योजना को मिले 15 करोड़
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लाक के 152 तोकों को पेयजल संकट दूर करने को 14 साल से बन रही कोश्यार ताल पंपिंग योजना का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। सरकार ने तोकों में पेयजल लाइन बिछाने और टैंकों के निर्माण को करीब 15 करोड़ देने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।
पेयजल संकट से जूझ रहे जाखणीधार क्षेत्र के 70 राजस्व गांवों के लिए कोश्यार ताल से पंपिंग योजना के निर्माण को वर्ष 2005-06 में 21 करोड़ की स्वीकृति दी थी। पेयजल निगम घनसाली ने बमुश्किल 2010-11 में पंपिंग योजना का निर्माण शुरू किया था, लेकिन विभिन्न तकनीकी कारणों से लेकर समय पर बजट न मिलने के कारण योजना पूरी नहीं हो पाई। वर्ष 2015-16 में भी सरकार ने करीब तीन करोड़ और स्वीकृत कर पूर्व में बिछाई गई अन्य पेयजल योजनाओं के लाइन पर पानी डालकर कुछ गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू करवा दी थी, लेकिन पंपिंग योजना की लाइन और पेयजल टैंकों का निर्माण नहीं हो पाया। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने दिसंबर 2018 में पंपिंग योजना के अधूरे कार्यों को पूरा करवाने को डीपीआर तैयार करवाने को शासन से 80 लाख जल निगम नई टिहरी को दिलवाए थे। जल निगम ने 70 राजस्व गांव के 152 तोकों में दो सौ 85 किमी नई पाइप लाइन बिछाने और 65 पेयजल टैंक निर्माण को 15 करोड़ 73 लाख की डीपीआर शासन को भेजी थी। शासन ने डीपीआर को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।
पंपिंग योजना की वितरण लाइन बिछाने, टैंकों के निर्माण को डीपीआर शासन को भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द निर्माण कार्य को नाबार्ड से बजट मिल जाएगा।
-अनुपम रतन, ईई जल निगम नई टिहरी।
वर्षों से कोश्यार ताल पंपिंग योजना अधर में लटकी हुई है। सरकार ने पंपिंग योजना का काम पूरा करवाने को बजट का प्राविधान कर दिया है। इसी माह इसका शासनादेश भी जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
-धन सिंह नेगी, विधायक टिहरी।