{"_id":"67518cf908be7398ab0f1bf6","slug":"khelo-indias-water-center-will-open-in-koti-colony-tehri-news-c-50-1-nth1001-109977-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कोटीकॉलोनी में खुलेगा खेलो इंडिया का वाटर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कोटीकॉलोनी में खुलेगा खेलो इंडिया का वाटर सेंटर
Thu, 05 Dec 2024 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 05 Dec 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में कोटीकाॅलोनी क्षेत्र में जनवरी में प्रस्तावित साहसिक राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची भारतीय खेल प्राधिकरण खेलो इंडिया की निदेशक अमर ज्योति ने वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोटीकाॅलोनी में खेलो इंडिया का वाटर सेंटर खोला जाएगा।
आगामी माह में टिहरी बांध की झील में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के साहसिक खेलों को देखते हुए उत्तराखंड के 47 खिलाड़ियों को टिहरी बांध की झील में आईटीबीपी के प्रशिक्षक 15 दिनों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेलो इंडिया की निदेशक टिहरी पहुंची। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर झील का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं।
बांध की झील पर्यटन के साथ-साथ साहसिक खेलों के लिए आने वाले समय में बड़ा हब बनेगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साहसिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कहा कि कोटीकाॅलोनी में खेलो इंडिया का शीघ्र वाटर सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें कयाकिंग, कैनोइंग, रोइंग आदि साहसिक खेलों का युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वाटर सेंटर खुलने से स्थानीय युवाओं के साथ अन्य प्रदेशों के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी खेलो इंडिया वाटर सेंटर का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बांध की झील में बोटिंग का आनंद भी उठाया।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी रावत ने बताया कि गत सोमवार से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईटीबीपी के सीनियर कोच जगवीर सिंह खिलाड़ियों को साहसिक खेलों के प्रशिक्षण के साथ बारीकियों की जानकारी भी दे रहे हैं। टिहरी झील में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना उत्तराखंड के साथ टिहरी जिले के लिए गर्व की बात है। बताया कि इससे पूर्व भी टिहरी झील में साहसिक खेलों की कई प्रतियोगिताएं हुईं हैं। इस मौके पर वाटर स्पोर्ट्स के नोडल अधिकारी मुकेश शर्मा, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट आशुतोष बिष्ट, अरविंद आदि मौजूद थे।