{"_id":"674330b6cd447b78a802d2b9","slug":"keep-an-eye-on-quality-development-work-mla-negi-tehri-news-c-50-1-nth1001-109824-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता युक्त विकास कार्य के लिए रखें नजर : विधायक नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता युक्त विकास कार्य के लिए रखें नजर : विधायक नेगी
Sun, 24 Nov 2024 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। ग्राम पंचायत गैरी राजपूतों की गांव में बने पंचायत भवन का विधायक विक्रम सिंह नेगी और ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने लोकार्पण किया। उन्होंने लोगों से गांव में होने वाले हर विकास कार्यों पर पैनी निगाह रखने की अपील की। कहा कि धरातल पर गुणवत्ता युक्त विकास कार्य तभी हो सकते हैं, जब आम जनता की सहभागिता हो। जहां पर भी कार्य की गुणवत्ता सही न हो वहां पर शिकायत अवश्य रूप से दर्ज करनी चाहिए।
मनरेगा और राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) केंद्र अभिसरण योजना के तहत ग्राम पंचायत गैरी राजपूतों की गांव में 19 लाख 21 हजार की लागत से पंचायत भवन का निर्माण किया गया है। विधायक ने कहा कि गांव में पंचायत भवन बनाने से ग्रामीणों को ग्राम पंचायत की बैठक करने और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जब ग्राम पंचायतें विकसित होगी, तभी देश भी मजबूत होगा। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर पंचायत भवन में साफ-सफाई रखने का कहा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नंदकिशोर नौटियाल, ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी, सब्बल सिंह राणा, ग्राम विकास अधिकारी मुनव्वर हसन, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रणवीर चौहान, जयराज राणा, राजवंत रांगड, मुकेश रावत, सूरज रमोला आदि मौजूद थे।