{"_id":"657c2a81aaa0dcfd16090c7c","slug":"kakar-seriously-injured-in-collision-with-vehicle-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-4049-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: वाहन की टक्कर से काकड़ गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: वाहन की टक्कर से काकड़ गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
चंबा(टिहरी)। बादशाहीथौल के समीप बृहस्पतिवार रात को वाहन की टक्कर से एक काकड़ (हिरन) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग ने काकड़ को उपचार के लिए नई टिहरी पशु अस्पताल भेजा।
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के समीप चंबा-नई टिहरी रोड पर सड़क पार कर रहा एक काकड़ अचानक तेज रफ्तार वाहन के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से उसके मुंह और पैर पर काफी चोटें आई है। काकड़ को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। लेकिन इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर घायल काकड़ पर पड़ी तो उन्होंने टिहरी वन प्रभाग को सूचना दी।
इस दौरान वहां से गुजर रही 108 सेवा ने काकड़ को प्राथमिक उपचार देने का सराहनीय प्रयास किया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेस्क्यू वाहन से काकड़ को उपचार के लिए नई टिहरी पशु अस्पताल भेजा गया। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि घायल काकड़ के मुंंह और पैैैर पर काफी चोटें आई हैं। अस्पताल में सका उपचार किया जा रहा है। काकड़ के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। संवाद