फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jhangor, Manduwa and Kauni are easy to grow

झंगोरा, मंडुवा और कौणी की पैदावार करना आसान

Sat, 28 Aug 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Jhangor, Manduwa and Kauni are easy to grow
नई टिहरी के कैंछु गांव में मंडवा की जानकारी देती डा. लक्ष्मी रावत। - फोटो : NEW TEHRI
वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में संचालित अखिल भारतीय समन्वित मोटा अनाज शोध परियोजना के तहत कैंछु गांव में आयोजित गोष्ठी में किसानों को फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि मोटे अनाज की पैदावार करना काफी आसान है। उन्होंने खेतों का भ्रमण कर किसानों को बीज और कीटनाशक भी बांटे।
विज्ञापन

शनिवार को कैंछु गांव में आयोजित गोष्ठी में परियोजना समन्वयक व पादप रोग विज्ञान की प्रभारी डा. लक्ष्मी रावत ने किसानों को मोटा अनाज झंगोरा, मंडुवा, कौणी, चीणा की उपयोगिता बताई। उन्होंने मोटा अनाज पर लगने वाले रोगों एवं कीटों से बचने के तरीके भी बताए। कहा कि विवि किसानों से झंगोरा, कौंणी, मंडुवा, चोलाई आदि की फसलों के बीज भी खरीदेगा। उन्होंने किसानों के खेतों का निरीक्षण करते हुए फसलों के उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर अजय ममगाईं, गुरु प्रसाद, धनीराम, महेंद्र चमोली, दुर्गा पंत, रोशन लाल, राकेश चमोली, सुनीता देवी, गीता पंत, जशोदा देवी, सुंदर लाल, मोहनलाल, रामलाल, अक्षित कुकरेती, कुलदेव सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed