फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: JE suspended in case of death of grandfather and grandson due to electric current

नई टिहरी: खेत में काम करते वक्त दादा-पोते की करंट लगने से मौत, जेई निलंबित

Sun, 06 Jun 2021 11:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 06 Jun 2021 11:35 PM IST
सार

करंट लगने से दाता पोते की मौत के बाद ग्रामीणों का आरोप था कि खेतों के ऊपर 11 केवी विद्युत लाइन के तार झूल रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: JE suspended in case of death of grandfather and grandson due to electric current
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी में खेत में काम करते वक्त बिजली का तार टूटने से दादा-पोते की करंट लगने से हुई मौत के मामले में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टि मामले में अवर अभियंता की लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की विद्युत लाइन का तार काफी नीचे झुका हुआ था। बिजली के पोल पर लगा पिन इंसुलेटर (चीनी मिट्टी की प्लेटें) टूटी हुई थी। अवर अभियंता को थत्यूड़ से हटाकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय नई टिहरी अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन


जौनपुर ब्लॉक के अलमस गांव में चार जून को खेत में काम करते वक्त बिजली का तार टूटने से गिरीश पुंडीर (22) पुत्र कृति सिंह और उसके दादा कुंवर सिंह (68) की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि खेतों के ऊपर 11 केवी विद्युत लाइन के तार झूल रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों को प्रधान नागेंद्र लेखवार ने बताया कि शिकायत दर्ज करने के बावजूद झूलते तारों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की जांच के लिए ऊर्जा निगम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता दीवान सिंह खाती ने बताया कि खेत में बिजली का तार टूटने के मामले में प्रथम दृष्टि अवर अभियंता की लापरवाही सामने आई है। इसलिए थत्यूड़ क्षेत्र के अवर अभियंता सूरत सिंह गुसाईं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि तकनीकी जांच रिपोर्ट एक दो-दिन के अंतर्गत मिल जाएगी। जिस स्थान पर घटना हुई वहां पर बिजली के तार काफी नीचे झुके हुए थे। बिजली के पोल पर लगा पिन इंसुलेटर (चीनी मिट्टी की प्लेटें) टूटी हुई थी, जिससे तार से करंट लगा। जांच कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed