{"_id":"6707d97be6b88a7a5e0dcef7","slug":"jaunsari-and-himachali-artists-gave-a-wonderful-performance-in-kunjapuri-tourism-and-development-fair-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109190-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ‘झुमके झुमके चली बांठे...’ हिमाचली गीत पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ‘झुमके झुमके चली बांठे...’ हिमाचली गीत पर झूमे दर्शक
Thu, 10 Oct 2024 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में जौनसारी और हिमाचली कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत हिमाचली कलाकार विक्की चौहान एंड पार्टी ने देव वंदना के साथ शुरू की। कलाकारों ने ‘झुमके झुमके चली बांठे’, ‘झाली झूम’ ‘चुठपुरा’ ‘तू किदी चली’ की शानदार प्रस्तुति दी। जौनसारी कलाकारों ने भी बेहतर प्रस्तुति दी।
बुधवार रात को कुंजापुरी मेेले में हिमाचली कालाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हिमाचली गायक विक्की चौहान एंड पार्टी ने ‘चल गुमला बबली टाटा सूमो’, ‘एलपी गाड़ी को नीवे’ सहित कई लोकप्रिय गीतों के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। गायक संजय शर्मा और पंकज शर्मा ने भी शानदार प्रस्तुति दी। उसके बाद जौनसारी कलाकार मनोज सागर एंड पार्टी ने जौनसारी लोक नृत्य छोटा सामानिए, फू ल फू ल आरी ह ठेकेदारों, अतरो मामा एक घूंट मुझे सहित कई लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
गायक मनोज सागर के साथ सीमा भारती, प्रिय, राहुल, बैंड पर संजू, वीरेंद्र डोगरा, कमल, अजय, विनोद और ऋतु ने गीतनृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। जौनसारी और हिमाचली कलाकारों की ओर से शानदार प्रस्तुति दिए जाने पर दर्शक पांडाल में देर रात तक बैठे रहे। वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कलाकारों को स्मृतिचिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर महेश गुसाईं, संतोष राणा, सुरेश शर्मा, प्रकाश चंद्र ड्यूंडी, महेश पालीवाल, नरपाल सिंह भंडारी और रमेश असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मार्चपास्ट में गुरु रामराय स्कूल ने मारी बाजी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। मां कुजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला समिति की ओर से आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी किए गए हैं। मेले के उद्घाटन पर छात्र-छात्राओं की ओर से निकाले गए मार्चपास्ट प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में गुरु रामराय पब्लिक स्कूल प्रथम और माउंट कार्मल स्कूल दूसरे और शिशु मंदिर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर- 14 कैरम बालक वर्ग में वंश पहले और गौरव पुंडीर दूसरे स्थान पर रहे।
खेल प्रतियोगिता के तहत मार्चपास्ट में माध्यमिक वर्ग में गुरु रामराय पहले, माउंट कार्मल दूसरे और बालिका इंटर काॅलेज नरेंद्रनगर तीसरे स्थान पर रहा। उच्च वर्ग में पॉलिटेक्निक नरेंद्रनगर प्रथम रहा। बेबी शो में 1 वर्ष तक अध्ययन राणा प्रथम, शिवांश और प्रज्ञा तृतीय रहे। एक से तीन वर्ष की आयु वर्ग में वण्य प्रथम, अनन्या द्वितीय, आधयविक तृतीय रहे। 3 से 5 वर्ष में समाया पहले, अवंतिका दूसरे, प्रिया राणा तीसरे स्थान पर रही। जलेबी रेस में साहिल भंडारी प्रथम, अक्षत उनियाल द्वितीय और आरव भंडारी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रति पहले, वैशाली भंडारी दूसरे और शानवी राणा तीसरे स्थान पर रही। चम्मच रेस बालक वर्ग में अक्षत उनियाल पहले, साहिल भंडारी दूसरे और सूर्यांश चौहान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मानवी भंडारी पहले, प्राप्ति दूसरे और रितिका नेगी तीसरे स्थान पर रही।
बोरा रेस बालक वर्ग में अक्षत उनियाल प्रथम, साहिल भंडारी द्वितीय और योगेश पंडित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आयुषी पहले, शानवी दूसरे और अंधिका तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर रेस बालिका वर्ग में आख्या पहले, आयशा दूसरे, कनिका नेगी तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में आदित्य उनियाल प्रथम, सौरभ पुंडीर द्वितीय और लकी पंडित तृतीय रहे।
म्यूजिकल रेस महिला ओपन वर्ग में रिया राणा प्रथम, रेखा रावत द्वितीय और आंचल भारतीय तृतीय रही। मेहंदी में तमन्ना व शिवानी प्रथम, साक्षी व प्रभात द्वितीय रहे। बैडमिंटन 14 वर्ष बालक वर्ग में कार्तिक पुंडीर प्रथम, ओम लकी द्वितीय रहे। 14 वर्ष युगल बैडमिंटन में कार्तिक देवव्रत प्रथम, सिद्धार्थ गुसाईं व दिलवास द्वितीय रहे। बालिका बैडमिंटन में मानसी प्रथम, वंशिका द्वितीय रही। बैडमिंटन बालिका युगल में रीति व वंशिका प्रथम, मानवी जाह्नवी द्वितीय रही। बैडमिंटन 19 वर्ष बालक वर्ग में सौरभ कैंतुरा प्रथम, यश छाबड़ा द्वितीय रहे। शतरंज ओपन में रणजीत सिंह प्रथम, राकेश कुमार रावत द्वितीय रहे। रंगोली में रोशनी व शैला प्रथम और साक्षी व प्रभा द्वितीय रही।