फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jaunpur consumers blew up Rs 1.38 crore.

जौनपुर के उपभोक्ताओं ने फूंकी 1.38 करोड़ की बिजली

Fri, 17 Mar 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नैनबाग (टिहरी)
ब्यूरो/ अमर उजाला,नैनबाग (टिहरी) Updated Fri, 17 Mar 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur consumers blew up Rs 1.38 crore.
बिजली

ऊर्जा निगम ने विद्युत बिलों की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। बकायादारों ने 20 मार्च तक बकाया बिल जमा नहीं कराया, तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। निगम का जौनपुर ब्लॉक में ही 1.38 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है।

विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने बताया कि थत्यूड़ क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर 75 लाख, नैनबाग में 26 लाख, पंतवाडी में 15 लाख और कैंपटी क्षेत्र में 22 लाख बकाया चल रहा है। निगम ने बताया कि बीएसएनएल नैनबाग और जाखधार मोबाइल टावर पर 90 हजार और नैनबाग क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं पर 16 लाख, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर 10 लाख, सुलभ शौचालय नैनबाग पर 53 हजार, पटवारी चौकी नेग्याणा पर 37 हजार, पटवारी चौकी भसाणगांव पर 28 हजार, सिंचाई विभाग नैनबाग पर 27 हजार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व एएनएम केंद्र पर 42 हजार, पटवारी चौकी कैंपटी पर 65 हजार, पटवारी चौकी परोगी पर 51 हजार, सिंचाई विभाग कैंपटी पर 34 हजार, प्राथमिक विद्यालय परोगी पर 31 हजार, स्वास्थ्य विभाग कैंपटी पर 15 हजार, वन विभाग कैंपटी पर 15 हजार, सुरभी रिजॉर्ट कैंपटी पर 3 लाख बकाया चल रहा है।
विज्ञापन


कैंपटी क्षेत्र में 162 घरेलू और 85 व्यवसायिक उपभोक्ता बकाएदार हैं, जबकि थत्यूड़ आईटीआई पर 3.50 लाख, स्वान केंद्र धनोल्टी पर 2 लाख, सिंचाई विभाग थत्यूड़ पर 87 हजार, प्राथमिक स्कूल धनोल्टी 68 हजार, तहसील धनोल्टी 36 हजार, लोनिवि थत्यूड़ 1.6 लाख और घरेलू उपभोक्ताओं पर 58 लाख और व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर 8 लाख बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ अमित तोमर ने कहा कि बिल जमा करने के लिए नैनबाग में 18 मार्च, पंतवाडी में 21 मार्च, कैंपटी 24 व 27 मार्च को कैंप लगाया जाएगा। रविवार को भी क्षेत्र के सभी विद्युत सब स्टेशनों पर बिल जमा किए जाएंगेे। 20 मार्च तक बिल जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed