{"_id":"60802b468ebc3ed1fb0bf5fb","slug":"iti-will-open-in-undercover-new-tehri-news-drn377062634","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठागधार में खुलेगा आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठागधार में खुलेगा आईटीआई
विज्ञापन
जिले के प्रभारी व गन्ना विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद ने ज्वालामुखी मंदिर देवढुंग विनयखाल पहुंचकर मां ज्वालामुखी की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में आयोजित अष्टादश महापुराण में शिरकत करते हुए उन्होंने इंटर कॉलेज विनयखाल मेें चहारदीवारी का निर्माण करने, ठागधार में आईटीआई कॉलेज खोलने और चानी-तिसरियाणा-सौला-बासर सिंचाई नहर मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत करवाने की घोषणा की।
राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सिद्धपीठ ज्वालामुखी ऐसा स्थल है, जहां मां भगवती के साक्षात दर्शन होते हैं। चैत्र नवरात्र में अष्टादश महापुराण आयोजन के लिए उन्होंने मंदिर समिति और क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। कहा ऐसे धार्मिक आयोजन हमें एक दूसरे की भावनाओं से जोड़ने के साथ ही संस्कार की शिक्षा भी देते हैं। विधायक शक्ति लाल शाह ने मंदिर में होने वाले विकास कार्यों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने तिसरियाणा गांव में जल प्राकृतिक स्रोत का सौंदर्यीकरण करने, कोटी गांव में रेन शटर निर्माण, तोली गांव में मां भगवती मंदिर का सौंदर्यीकरण करने, चानी गांव में स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण करने की घोषणा की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बासुमति घणाता, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष गिरीश नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सोना नौटियाल, धनपाल नेगी, प्रो. मंजुला राणा, प्रो. प्यार सिंह राणा, आनंद बिष्ट, मंदिर समिति के अध्यक्ष बचल सिंह रावत, उपाध्यक्ष अमनदीप भट्ट, सचिव सोहन लाल रतूड़ी, कोषाध्यक्ष अमर सिंह राणा, सोहन लाल खंडेवाल, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट आदि उपस्थित रहे।