{"_id":"5d3c50728ebc3e6cba54b9ef","slug":"it-s-important-to-stay-away-from-smoking-for-a-healthy-society-new-tehri-news-drn314316534","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ समाज निर्माण के लिए धूम्रपान से दूर रहना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ समाज निर्माण के लिए धूम्रपान से दूर रहना जरूरी
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज डांगचौरा में आयोजित गोष्ठी में छात्रों को नशे से दूर रहने की अपील की गई। इस दौरान छात्रों को नशे से संबंधित अहम जानकारियां गई। इसके बाद छात्रों ने नशा न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शिक्षक एवं राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने बताया कि वैश्विक अध्ययन (ग्लोबल स्टडी) संकेत करती है कि 6.25 लाख किशोर प्रतिदिन धूम्रपान करते है, जोकि एक भयावह स्थिति है।
जीआइसी डांगचौरा में आयोजित गोष्ठी में छात्रों ने नशा न करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान नशे के प्रभावों के बारे में बताते हुए शिक्षक एवं राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए हमें अपने स्तर पर भी प्रयास करने होंगे। इसके लिए जरूरी है कि स्कूलों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाए। बताया कि युवाओं में धूम्रपान की लत लगातार बढ़ती जा रही है। जिस कारण वह कम उम्र में ही कई मानसिक एवं शारीरिक बीमारियों के चपेट में आ रहे है। कहा कि तंबाकू के सेवन ने निरंतर युवाओं में फेफड़े और मुंह का कैंसर हो रहा है। छात्रों से धूम्रपान न करने की अपील के साथ ही उन्होंने लोगों को भी इसके प्रति जागरूक रहने की अपील की। प्रधानाचार्य डा. शिव चरण पुंडीर ने भी छात्रों को तंबाकू, धूम्रपान से समेत अन्य तरह के नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। ब्यूरो