फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Inter College Gair Nagun celebrated its annual day with a colorful program.

Tehri News: रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया इंटर कॉलेज गैर नगुण का वार्षिकोत्सव

Sun, 28 Dec 2025 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 28 Dec 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Inter College Gair Nagun celebrated its annual day with a colorful program.
लक्ष्य तय कर मेहनत करेंगे तो हर छात्र को मिल सकती है जीवन में बेहतर कामयाबी : पंवार
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज गैर नगुण का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, देश भक्ति गीतों और नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही युवा पीढ़ी कामयाबी की मंजिल तक पहुंच सकती है। विधायक पंवार ने कॉलेज में विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये शासन स्तर से दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनपुरी, कुमाउंनी, हिंदी गीतों पर सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी ने अभिभावक से स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पर ध्यान देने के साथ मोबाइल का कम से कम उपयोग करने को कहा। प्रधानाचार्य विक्रम चंद भट्ट ने वार्षिकोत्सव में विद्यालय की उपलब्धियां गिनाई। वर्तमान समय में विद्यालय के 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष राम सिंह बुठाणा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत, जयेंद्र पडियार, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed