{"_id":"5f18683f8ebc3e9fa83384ae","slug":"instrument-cooperative-societies-limit-one-crore-new-tehri-news-drn3508260108","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समितियों की लिमिट हुई एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समितियों की लिमिट हुई एक करोड़
विज्ञापन
कोरोना काल में गांव लौटे प्रवासियों और युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार ने साधन सहकारी समितियों की लिमिट एक करोड़ तक बढ़ा दी है। 25 किलो वॉट के 10 हजार सोलर प्लांट लगाने के लिए भी सरकार सहकारी बैंकों के माध्यम से छह से सात प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराएगी। इस वर्ष जिला योजना की 40 प्रतिशत धनराशि स्वरोजगार की योजनाओं पर खर्च किया जाएगा।
जिले के प्रभारी/उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जिला सभागार में आयोजित जिला योजना की प्रजेंटेशन बैठक में यह जानकारी दी है। कहा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में धन की कमी कही भी आड़े नहीं आएगी। जरूरत काम करने वाले लोगों की है। बताया कि 22 जुलाई तक जिला योजना में टिहरी को 24 करोड़ 56 लाख 39 हजार अवमुक्त हुए जिसके सापेक्ष विभिन्न विभाग ने 95 फीसदी धनराशि खर्च कर ली है। राज्य सेक्टर में 77 करोड़ 88 लाख, केंद्र पोषित में 58 करोड़ 95 लाख और वाह्य सहायतित योजनाओं में तीन करोड़ 40 लाख अवमुक्त हुए हैं। उन्होंने डीएम मंगेश घिल्डियाल को निर्देश दिए कि सीएम रोजगार योजना में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करें।
बैठक में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, ईई लोनिवि केएस नेगी, जल संस्थान सतीश नौटियाल, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, डीएसटीओ निर्मल शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
10 हजार कम कीमत पर दी जाएगी बाइक
नई टिहरी। सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में गतिविधियों बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने 20 हजार मोटर साइकिल देने का निर्णय लिया है। जो बाजार भाव से 10 हजार कम कीमत पर मिलेगी। तीन साल की सर्विसिंग फ्री के साथ-साथ हेलमेट भी कंपनी से दिया जाएगा।