फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Injured JE dies due to lack of timely treatment

समय पर इलाज नहीं मिलने से घायल जेई की मौत

Mon, 23 May 2022 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Injured JE dies due to lack of timely treatment
थौलधार ब्लाक के कमांद में गंभीर रूप से घायल हुए बीआरओ के अवर अभियंता को समय पर सही इलाज नहीं मिलने के कारण वे जिंदगी की जंग हार गए। घायल को जिला अस्पताल बौराड़ी से लेकर ऋषिकेश एम्स और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया, लेकिन उसे किसी अस्पताल ने भर्ती नहीं किया। जब तक वह देहरादून एक अस्पताल पहुंचे, तब उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बीआरओ के सहायक अभियंता एबी सिंह ने बताया कि अवर अभियंता रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे कमांद स्थित कार्यालय से अपने कमरे पर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक कुत्ता उसके पीछे आने से वह डर कर भागने लगे, जिससे वे नाली में गिर गए और उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। घायल को 108 सेवा से जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया।
विज्ञापन

अभियंता ने बताया कि एम्स में बेड खाली नहीं मिलने पर उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भेजा गया, लेकिन वहां भी गंभीर रूप से घायल जेई को भर्ती नहीं किया। तो उन्हें देहरादून कैलाश अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक अवर अभियंता हरमुसुद्दीन खान (41) पुत्र रहमुद्दीन खान निवासी शाहीन बाग दिल्ली की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता एबी सिंह ने बताया कि जेई को समय पर इलाज मिल जाता, तो उनकी जान बच सकती थी। लेकिन गंभीर रूप से घायल जेई को ऋषिकेश एम्स और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती ही नहीं किया गया। बताया गया कि अभियंता कमांद के पास किराये के कमरे पर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। कमांद व्यापार सभा के अध्यक्ष गंभीर सिंह जड़धारी ने कहा कि जिंदगी और मौत से जूझ रहे जवान को जिला मुख्यालय से लेकर ऋषिकेश और देहरादून में भी उपचार नहीं मिलना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इलाज के अभाव में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed