फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Inflation started rising after the election

चुनाव निपटने के बाद बढ़ने लगी महंगाई

Sat, 02 Apr 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Inflation started rising after the election
महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि पांच राज्यों में चुनाव के बाद जिस तरह से महंगाई में बढ़ोत्तरी की गई उससे स्पष्ट है कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए जनता को भ्रमित कर रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता करते हुए महंगाई मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में महंगाई के विरोध में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकार ने किसी भी चीज के दाम नहीं बढ़ाए, लेकिन 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होते ही घरेलू गैस सिलिंडर 50, व्यवसायिक सिलेंडर के दाम 250 रुपये और डीजल-पेट्रोल के दाम 5 से 7 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। भवन निर्माण सामग्री भी 35 से 40 बढ़ा दी गई है। मोदी सरकार ने 8 साल के कार्यकाल रिकार्ड कर्ज लिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि महंगाई के विरोध में कांग्रेस सड़क से लेकर संसद और विधानसभा तक संघर्ष करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, दर्शनी रावत, विजय गुनसोला, मुरारीलाल खंडवाल, देवेंद्र नौडियाल और रोशन नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed