फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   indifference of weather taking a toll on the tourist town

Tehri News: पर्यटन नगरी पर भारी पड़ रही मौसम की बेरुखी

Mon, 29 Dec 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 29 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
indifference of weather taking a toll on the tourist town
नई टिहरी। मौसम की बेरुखी का खामियाजा पर्यटन नगरी धनोल्टी भी भुगत रही है। नए साल का जश्न मनाने के लिए वहां इन दिनों भीड़ जुटनी शुरू हो जाती थी लेकिन अभी तक बर्फबारी नहीं होने से होटल व्यवसायी निराश हैं। कद्दूखाल में सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शन के लिए दिन में खूब भीड़ उमड़ रही है लेकिन धनोल्टी के होटल व्यवसाय को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। अक्सर फुल रहने वाले ईको पार्क में भी सीमित पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2024 के दिसंबर माह में औसतन 52 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी, लेकिन इस बार महीना समाप्त होने को है पर अभी तक बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। जिससे इस मौसम में बर्फ से ढ़की रहने वाली पहाड़ियां खाली हैं। इस कारण धनोल्टी क्षेत्र में नए साल पर होटलों की एडवांस बुकिंग अभी तक बहुत कम हो पाई है।
विज्ञापन




धनोल्टी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल बेलवाल ने बताया कि कुछ दिनों से धनोल्टी क्षेत्र में हल्के बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावनाएं तो बन रही है लेकिन अभी तक मौसम सूखा ही है। बारिश और बर्फबारी होने पर अब तक 90 प्रतिशत होटलों की एडवांस बुकिंग हो जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक 30 प्रतिशत एडवांस बुकिंग ही हो पाई है। हल्की बारिश भी होती है तो बर्फबारी की उम्मीद में पर्यटकों के उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि सुरकंडा मंदिर में दर्शनार्थियों की दिन में तो खूब भीड़ दिख रही है लेकिन होटल व्यवसाय को इसका ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है। ईको पार्क में भी भीड़ नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट भी मौसम देखकर एडवांस बुकिंग करते हैं, नए साल का जश्न मनाने के लिए 30-31 दिसंबर को पर्यटकों के पहुंंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed