{"_id":"60392ba88ebc3ee92662a8f9","slug":"include-proposals-for-zilla-panchayat-members-in-mnregad-new-tehri-news-drn37202507","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव भी करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव भी करें शामिल
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने कहा कि प्रस्ताव भी मनरेगा में शामिल किया जाना चाहिए। कहा कि ग्राम पंचायतों की वार्षिक बैठकों में सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया जाता है, जिसके चलते मनरेगा के वार्षिक प्लान में उनके प्रस्तावों को शामिल नहीं करवाते हैं। अधिकारियों ने सदस्यों को मनरेगा अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि वह भी अपने प्रस्ताव ग्राम पंचायत और ब्लॉक के माध्यम से शामिल करवा सकते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दूसरे दिन मनरेगा के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, सदस्य बलवंत रावत, धनपाल नेगी, सनवीर बेलवाल, नरेंद्र रावत ने कहा कि मनरेगा के वार्षिक प्लान में उनके प्रस्ताव को शामिल नहीं किया जाता है।
सदस्य रघुवीर सजवाण, आमेंद्र बिष्ट, विनोद बिष्ट, सतेंद्र धनोला, हितेश चौहान, प्रमिला उनियाल ने मनरेगा में भुगतान को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने सदस्यों को मनरेगा अधिनियम की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों के प्रस्तावों का शामिल न करने और बैठकों की सूचना न मिलना गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से करें।
विज्ञापन
इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, सदस्य विनोद लाल, रेखा असवाल, नीलम बिष्ट, विमला खंडका, कविता रौंछेला, उर्मिला पुंडीर, यमला सजवाण, पिंकी असवाल, एएमए संजय खंडूरी, बीडीओ सुंदर सिंह नेगी, सतीश बिजल्वाण आदि मौजूद थे।