फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   In the dark Chapra, Gunogi and Bagid villages, the Pradhan is sure to be elected unopposed

Tehri News: अंधियारीमय चापड़ा, गुनोगी और बगीद गांव में प्रधान निर्विरोध चुना जाना तय

Sun, 29 Jun 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 29 Jun 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
In the dark Chapra, Gunogi and Bagid villages, the Pradhan is sure to be elected unopposed
ग्रामीणों ने प्रधान पद के लिए तय किए प्रत्याशियों के नाम
विज्ञापन

कंडीसौड़ /चंबा। नगुन पट्टी के ग्राम पंचायत अंधियारी मय चापड़ा गांव में ग्राम प्रधान का निर्विरोध चयन के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान पद के लिए नीरज नौटियाल के नाम पर सहमति बनी। दूसरी ओर, चंबा ब्लॉक केग्राम पंचायत गुनोगी ने प्रधान का चुनाव निर्विरोध किया। ग्राम पंचायत में गांव की सुशीला थपलियाल को प्रधान चुन लिया है। पूर्व प्रधान सुनीता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है। पंचायत चुनाव में बेवजह खर्चा होता है और आपसी एकता में दरार पैदा करते हैं। इस मौके पर डॉ. सुंदर थपलियाल, दिनेश थपलियाल, सत्यानंद थपलियाल, मोहम्मद अशलम, मोहम्मद अलीबख्श, चिंतामणि थपलियाल आदि मौजूद रहे। इधर, ग्राम पंचायत बगीद में पूर्व प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ग्राम पंचायत की एकता, विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में नंदनी चौहान को निर्विरोध प्रधान पद के लिए चयनित किया जाता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान, प्रेम सिंह चौहान, होसियार सिंह चौहान, श्रीचंद सिंह, कीर्ति सिंह, उम्मेद सिंह, दीपचंद सिंह, कुंवर सिंह, अंकित सिंह चौहान, सरिता देवी, अनिता देवी, कमला देवी, प्रकाशी देवी, दर्शना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed