फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   In Tehri, the district again started growing infected

टिहरी में जिले में फिर से बढ़ने लगे संक्रमित

Tue, 21 Jul 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
In Tehri, the district again started growing infected
जिले में जुलाई माह में मंगलवार को 23 नए कोरोना पॉजीटिव मिले हैं, जिससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 478 हो गई है। 434 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब जिले में 42 कोरोना एक्टिव केस हैं। सभी संक्रमित कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में आईसोलेट हैं।
विज्ञापन

एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को भी जिले में 23 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें भिलंगना ब्लॉक के 12, प्रतापनगर के चार, जाखणीधार और थौलधार के दो-दो, देवप्रयाग, कीर्तिनगर और नरेंद्रनगर के एक-एक लोग शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में से दो की ट्रेवल हिस्ट्री आबूधाबी, तीन की किर्गिस्तान, एक-एक बहरीन, दुबई, ओमान, चार-चार दिल्ली, मुंबई, तीन कर्नाटक, दो फरीदाबाद और एक-एक की गुड़गांव, गाजियाबाद की है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने कुल 5948 लोगों की सैंपलिंग की है, जिनमें से 4287 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी भी 942 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रशासन ने 408 लोग को संस्थागत और 1257 को होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति निकला संक्रमित
उत्तरकाशी। पत्नी की जलने से हुई मौत पर दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिस में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के दौरान इसके संपर्क में आए छह पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट समेत विधिक कार्रवाई के दस्तावेज ऑनलाइन न्यायालय के समक्ष पेश किए हैं। फिलहाल आरोपी को आईसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो जुलाई को एक युवती आग से जलने से झुलस गई थी और देहरादून में उपचार के दौरान 5 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता धर्म प्रकाश पुरी ने उसके पति और जेठानी पर दहेज उत्पीड़न कर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मामले में सोमवार को मृतका के माता, पिता एवं बहन के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पति हेमराज पंवार को गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की मंगलवार को ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच करायी गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
मुंबई से पहुंची महिला निकली कोरोना पॉजिटिव
देवप्रयाग। नगर के एक धर्मशाला में पति और दो बच्चों के साथ क्वारंटीन की गई लौटी महिला की कोरोना जांच रिर्पोट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद महिला को नई टिहरी आइसोलेशन वॉर्ड में भेजा गया है।
तहसीलदार एसएस कठैत ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र की एक महिला मुंबई से पति और दो बच्चों के साथ ऋषिकेश पहुंची। जहां पर उनके जांच सैंपल लिए गए। मंगलवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड नई टिहरी भेजा गया है। जबकि महिला के पति और बच्चों के दोबारा कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। दूसरी ओर कीर्तिनगर क्षेत्र की पॉजिटिव महिला के पति और बच्ची की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।
57 व्यापारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
ऊखीमठ। नगर क्षेत्र के 57 व्यापारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैंडम सैंपलिंग के तहत दो दिन पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग कर इन व्यापारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. सचिन चौबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर क्षेत्र व आसपास के गांवों में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। इसी के तहत बीते शुक्रवार को नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से 57 व्यापारियों की जांच कर सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने नगरवासियों से सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही घर से बाहर निकलने पर मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed