फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ill be by company personnel refusing

बीमार होने पर कंपनी ने किया कर्मी मानने से इनकार

Mon, 21 Dec 2015 09:58 PM IST
घनसाली (टिहरी)
घनसाली (टिहरी) Updated Mon, 21 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
फलेंडा जल विद्युत परियोजना में दस वर्षों से काम कर रहे श्रमिक भगत सिंह पुत्र शेर सिंह को ब्रेन ट्यूमर होने पर कंपनी ने उसे अपना कर्मचारी मानने से इनकार कर दिया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों का घेराव कर पीड़ित की पत्नी को नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


फलेंडा निवासी भगत सिंह (32) पुत्र शेर सिंह भिलंगना लघु जल विद्युत परियोजना में 10 सालों से कंपनी की कैंटीन में काम कर रहा है। पिछले तीन माह पहले जब उसे ब्रेन ट्यूमर की शिकायत हुई, तो परिजनों ने उसे देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज में जमा पूंजी खर्च होने पर परिजन जब मरीज को सोमवार को घर लेकर आए, तो परिजनों ने कंपनी से मदद मांगी। लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने उसे अपना कर्मचारी मानने से ही इनकार कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पावर हाउस में हंगामा किया। बीमार कर्मचारी के उपचार के लिए आर्थिक मदद और पत्नी को नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने मांगे नहीं मानी, तो आंदोलन किया जाएगा। घेराव करने वालों में बचन सिंह, राकेश, राजेंद्र सिंह, विनोद, विजय  भंडारी, विरेेंद्र सिंह आदि शामिल थे। इस बाबत कंपनी के प्रबंधक साईं बाबा का कहना है कि भगत सिंह कंपनी के ठेकेदार का श्रमिक है। मानवता के आधार पर कंपनी की ओर से इलाज के लिए 20 हजार रुपये दिए गए हैं। कंपनी अधिकारियों से वार्ता के बाद ही मदद के लिए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed