फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   if water supply not restored, then people do lockout at jalsansthan office

पानी न आया तो खाली बर्तनों के साथ होगी तालाबंदी

Fri, 20 Nov 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 20 Nov 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव बाजार के निचले हिस्से और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में पिछले एक सप्ताह से पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस कारण लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आपूर्ति नहीं की गई तो वे जलसंस्थान के दफ्तर पर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन


चिकित्सालय में आने वाले रोगियों और तीमारदारों को इसका सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। दो दिन के अंदर पेयजल की आपूर्ति न होने पर स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन और तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 नलोें में पानी न आने के कारण लोगों को एक-डेढ़ किमी दूर प्राकृतिक स्रोतों पर जाना पड़ रहा है। हरीश डोभाल, गुप्ता बिष्ट, विनीता देवी, कुसुम भट्ट का कहना है कि पेयजल आपूर्ति न होने के संबंध में वे जल संस्थान को लिखित में सूचना दे चुके है लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। जल संस्थान के जेई राजकिशोर पोखरियाल का कहना है कि कुछ स्थानों पर पेयजल लाइन टूटने के कारण यह समस्या आ रही है। लाइन मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed