फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   If there is cooperation then no work is difficult for women.

सहयोग मिले तो महिलाओं के लिए कोई काम कठिन नहीं

Tue, 08 Mar 2022 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
If there is cooperation then no work is difficult for women.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत अन्य कई स्थानों पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। कहा कि आधी आबादी को थोड़ा से यदि सहयोग किया जाए, तो वह हर कठिन कार्य को अंजाम देने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नई टिहरी में महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, सोबन सिंह नेगी, विक्रम पंवार, मुशर्रफ अली, साब सिंह सजवाण, नरेंद्र रमोला, मुर्तजा बेग और लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से आयोजित सेमिनार का निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, प्रो. एमएसएस नेगी ने सेमिनार का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से बेहतर कार्य कर रही है। मुख्य वक्ता डा. हिमानी बिष्ट ने समानता का अधिकार, समान अवसर, लैगिक असमानता, भ्रूण हत्या आदि से निपटने की जानकारी दी। महाविद्यालय लंबगांव के छात्रों ने चौंड से बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। घनसाली में अंकिता सामाजिक संस्था ने भिलंगना सजा मंच के सहयोग से एनएलआरएम से जुड़ी महिलाओं को अनीता शर्मा, मुन्नी देवी, चत्रा गुसाईं ने जानकारी दी। महाविद्यालय थत्यूड़ में एनएसएस और रेड रिबन क्लब के स्वच्छता अभियान एवं बेहतर कल के लिए लैंगिक समानता लाने के सुझाव और सशक्त भारत में महिलाओं की भूमिका पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। डा. संदीप कश्यप, डा. संगीता सिदोला, दीपिका, डा. संगीता खड़वाल, डा. अनिल कुमार, डा. राजेश सिंह आदि ने जानकारी दी। इधर, टीएचडीसी की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed