फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   If there is a power related problem, get it lodged in the camp

बिजली संबंधी समस्या है तो शिविर में कराएं दर्ज

Mon, 10 Feb 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
If there is a power related problem, get it lodged in the camp
टिहरी जिले के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण के लिए पहली बार 20 फरवरी को सर्किल ऑफिस मोलधार में शिविर आयोजित किया रहा है। शिविर में कोई भी उपभोक्ता गलत बिलिंग, कनेक्शन लगने में देरी या फिर बिजली से संबंधित अन्य शिकायत दर्ज करा सकता है। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तरकाशी की ओर से पहली बार नई टिहरी में उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के उपभोक्ता सदस्य विपिन बनियाल ने बताया कि 20 फरवरी को यूपीसीएल के सर्किल ऑफिस मोलधार में कैंप आयोजित किया जा रहा है। शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने सुनवाई का काम शुरू कर दिया है। मंच के उत्तरकाशी स्थित मुख्यालय में शिकायतें पंजीकृत की जा रही है। मंच के स्तर से उत्तरकाशी और टिहरी के उन उपभोक्ताओं की समस्याओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जो यूपीसीएल के टिहरी सर्किल से जुड़े हैं। सुनवाई का कार्य उत्तरकाशी में किया जा रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं की और नजदीक पहुंचने के लिए मंच ने अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सबसे पहले नई टिहरी में 20 फरवरी को कैंप आयोजित किया जा रहा है। बिजली चोरी, दुर्घटना आदि कुछ मामलों को छोड़कर बाकी सभी में मंच उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए काम कर रहा है। शिकायत दर्ज कराने या अन्य जानकारी के लिए उपभोक्ता मोबाइल नंबर 8534 936 95 5 और 8171 3333 08 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed