{"_id":"57fe5a374f1c1b762b28e06e","slug":"if-the-road-remains-open-bindra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क खुली होती तो शायद बच जाती बिंद्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खुली होती तो शायद बच जाती बिंद्रा
हेमवती नंदन भट्ट / अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Wed, 12 Oct 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग की बंद सड़क को लेकर लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। टिहरी जिले के सुदूरवर्ती गांव गंगी की एक घायल महिला ने समय से इलाज नहीं मिलने से रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
करीब तीन महीने से बारिश से क्षतिग्रस्त देवलंग-रिही मोटर मार्ग को विभाग अभी तक दुरुस्त नहीं कर पाया है। इससे लोगों को जोखिम उठाकर पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। सड़क बंद होने से सुदूरवर्ती गांव में राशन के साथ ही जरूरी वस्तुओं का संकट गहरा गया है। बीते दिनों ग्रामीण महिला बिंद्रा (26) पत्नी स्व. दलीप जंगल में घाट काटते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीण किसी तरह से उसे पीठ पर उठाकर गांव से नौ किमी. पगडंडियों के सहारे रिही रोड हैड पर पहुंचे। लेकिन सड़क दुरुस्त नहीं होने से महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए उन्हें कोई वाहन नहीं मिल पाया। ग्रामीण उसे लेकर पैदल ही देवलंग के लिए चल पड़े। ग्राम प्रधान नैन सिंह राणा ने बताया कि समय पर उपचार नहीं मिलने से महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रधान ने बताया कि मार्ग पैदल और खच्चरों के चलने लायक भी नहीं है।
तीन महीने से गंगी गांव में राशन की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क सुधारने के लिए पीडब्लूडी से लेकर प्रशासन तक के जिम्मेदार अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
दो बच्चे हो गए अनाथ
मृतका बिंद्रा के पति दलीप की बीते साल मृत्यु हो चुकी है। वह किसी तरह से अपने दो बच्चों का पालन पोषण करती थी। अब बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया।
तीन महीने से सड़क बंद होने का मामला संज्ञान में नहीं आया है । अगर ऐसा है तो यह गंभीर विषय है, मामले में वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल कर पीडब्लूडी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इंदुधर बौड़ाई, जिलाधिकारी टिहरी ।