फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   I have not received any mail, check the department

खिलाड़ी के भविष्य से खिलवाड़, खुद को पाक साफ बता रहे अधिकारी

Mon, 18 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
I have not received any mail, check the department
एक होनहार खिलाड़ी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से वंचित रखने के मामले में अब शिक्षा विभाग के अधिकारी एक-दूसरे को जिम्मेदार बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। थौलधार की खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि
विज्ञापन

देर से सूचना मिलने पर वह खिलाड़ी को हवाई सेवा से नेशनल खेलने भेजने को तैयार थी, लेकिन विभागीय उच्च अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी।
थौलधार ब्लाक के राइंका बेरगणी पाली के 11वीं कक्षा का छात्र मनीष पाल का चयन राष्ट्रीय स्तर की अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ था। कर्नाटक में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 19 नवंबर से होनी है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए राज्य के खिलाड़ियों की टीम को 15 नवंबर को देहरादून से रवाना हो गई, लेकिन अधिकारियों ने मनीष पाल और उसके कोच जय सिंह कठैत को सूचना देनी जरूरी नहीं समझी। अगले दिन 16 नवंबर को कोच को सूचना दी। तब तक टीम दिल्ली पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन

18 नवंबर को अमर उजाला ने खिलाड़ी के साथ हुए छलावा की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बीईओ विनीता कठैत का कहना है कि खिलाड़ी के संबंध में उन्हें कोई मेल नहीं मिली है। विभागीय उच्च अधिकारियों को चाहिए कि वे किसी तकनीकी विशेषज्ञ से मेल की जांच कराए। उन्हें 16 नवंबर को कोच जय सिंह कठैत से सूचना मिली, तो उन्होंने सीईओ को फोन कर मनीष को नेशनल खेलने के लिए हवाई सेवा से दिल्ली भेजने की बात कही। तब तक अन्य खिलाड़ी दिल्ली ही पहुंचे थे, जिस पर सीईओ ने कोई भी जवाब नहीं दिया। इस बाबत सीईओ एसपी सेमवाल का कहना है कि आनन-फानन में खिलाड़ी को हवाई सेवा से भेजना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed