फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hotel management course expected to start in Chandrabadni-Naikhri College

Tehri News: चंद्रबदनी-नैखरी महाविद्यालय में होटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू होने की उम्मीद

Mon, 31 Jul 2023 05:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Hotel management course expected to start in Chandrabadni-Naikhri College
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि के नवसृजित कैंपस राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी-नैखरी में होटल मैनेजमेंट की कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के अंतर्गत विवि ने होटल मैनेजमेंट की 60 सीटों पर प्रवेश देने की संस्तुति की थी। सोमवार को विवि की पैनल टीम के विशेषज्ञों ने राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी-नैखरी पहुंचकर होटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने की व्यवस्थाएं परखीं।
टीम के संयोजक एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि प्रो. राकेश डोंढ़ी, प्रो. रश्मि, कैंपस के नोडल अधिकारी सुनील नौटियाल, देवप्रयाग महाविद्यालय की प्राचार्य प्रीति कुमारी ने महाविद्यालय परिसर में एचएम की कक्षाओं के संचालित होने के लिए अवस्थापना विकास, स्टोर, फील्ड, उपकरण आदि की जानकारी ली। प्राचार्य डॉ. महंत मौर्य ने बताया कि गत माह विधायक विनोद कंडारी और विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने इसी सत्र से होटल मैनेजमेंट शुरू करने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह के अंतर्गत निरीक्षण पैनल टीम की रिपोर्ट विवि को मिलने के बाद कक्षाएं शुरू हो जांएगी।
विज्ञापन

कैंपस के नोडल अधिकारी सुनील नौटियाल ने बताया कि महाविद्यालय में एक वर्षीय डीएचएम (डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट) की कक्षाएं इसी सत्र से शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि इसके अलावा कैंपस में अन्य जरूरी निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं। विधायक कंडारी का कहना है कि होटल मैनेजमेंट व्यावसायिक पाठ्यक्रम के रूप में शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed