फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hill cutting work on highway closed

हाईवे पर हिल कटिंग कार्य बंद

Mon, 29 Jul 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hill cutting work on highway closed
ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाईवे पर रविवार को हुए हादसे के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने सोमवार को हिल कटिंग का कार्य बंद करवा दिया। बीआरओ अब जगह-जगह खोदी गई सड़क के मरम्मत कार्य में जुट गया है। भद्रकाली से चंबा के बीच पहाड़ कटिंग का कार्य बंद होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हाईवे पर वाहन सरपट दौड़ते रहे। लोगों को कहीं भी सड़क खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाईवे पर नरेंद्रनगर बगरधार के पास कांवड़ यात्रियों के वाहनों के ऊपर पत्थर गिरने से चार शिवभक्तों की मौत हो गई थी और आठ अन्य यात्री घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने ऑल वेदर परियोजना के तहत पहाड़ कटिंग कार्य का विरोध किया था। उनका कहना था कि बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों से लगातार पहाड़ कटिंग का कार्य चल रहा है, जिससे पहाड़ियां कमजोर हो गई है। बरसात का सीजन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए हिल कटिंग का कार्य रोक दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

शिवभक्तों के साथ हुए हादसे और स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को बीआरओ को 31 जुलाई तक पहाड़ कटिंग कार्य बंद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार से बीआरओ ने हाईवे पर पहाड़ कटिंग का कार्य बंद कर दिया है। पहाड़ कटिंग के कारण मलबा गिरने से हाईवे बार-बार अलग-अलग स्थानों पर बाधित हो रहा था, जिससे हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को हर 20-25 मीटर की दूरी पर मलबा साफ होने का इंतजार करना पड़ रहा था। सोमवार को पहाड़ कटिंग कार्य बंद होने से हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। प्रशासन के सख्ती दिखाने पर ऑल वेदर परियोजना निर्माण में लगी कार्यदायी संस्थाओं ने सड़क किनारे जगह-जगह डंप पड़े मलबे को हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed