फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   headmistress incharge dead Body found hanging

प्रभारी प्रधानाध्यापिका का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 01 Oct 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:30 PM IST
सार

प्रभारी प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी संभाल रहीं एक शिक्षिका का शव घर के दरवाजे पर चुन्नी से बने फंदे से लटका मिला।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत भूषण बहुगुणा ने बताया कि कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट मिला।

विज्ञापन
headmistress incharge dead Body found hanging

विस्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी संभाल रहीं एक शिक्षिका का शव घर के दरवाजे पर चुन्नी से बने फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें शिक्षिका ने स्कूल के एक कर्मचारी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उधर, प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पति ने पूर्व प्रधानाध्यापिका पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग है। हालांकि, पूर्व प्रधानाध्यापिका ने आरोप को गलत बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जे ब्लॉक में एक शिक्षिका की मौत से वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। स्कूल स्टाफ ने बताया कि शनिवार सुबह प्रभारी प्रधानाध्यापिका विमला गुसाईं (47) पत्नी डा. सुमन गुसाईं निवासी जे ब्लॉक 1/1 नई टिहरी को विभागीय कार्य से चंबा जाना था। सहकर्मियों ने उन्हें चंबा चलने के लिए फोन किया। कोई जवाब नहीं मिला तो वह मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों के अनुसार काफी आवाज लगाने के बावजूद घर दरवाजा नहीं खुला। वह किसी तरह पड़ोसी के साथ कमरे में गए तो शिक्षिका दरवाजे पर चुन्नी के सहारे लटकी मिली। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत भूषण बहुगुणा ने बताया कि कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट मिला। इसमें सुमन गुसाईं ने स्कूल के एक स्टाफ पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षिका के पति डा. सुमन गुसाईं एक माह पहले ही नई टिहरी पीजी कॉलेज से स्थानांतरण होकर देहरादून के रायपुर महाविद्यालय में गए हैं। उनका पुत्र देहरादून में बी.टेक और पुत्री इंटर की पढ़ाई कर रही है। सुमन गुसाईं घर पर अकेली थीं। सुमन के पति डा. गुसाईं ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर चार्ज को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने नहीं किया उत्पीड़न
स्कूल की प्रधानाध्यापिका रही अर्चना उनियाल ने कहा कि स्कूल स्टाफ ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका का कभी उत्पीड़न नहीं किया। सभी लोग उन्हें सहयोग करते थे। मैडम कई दिनों से डिप्रेशन में भी थीं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए था। स्कूल स्टाफ, छात्राएं और अभिभावकों से इसकी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि वह एक माह पहले यहां से ट्रांसफर होकर गर्ल्स हाईस्कूल कैंथोली अंजनीसैण चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed